जलविद्युत के क्षेत्र में भारत की अग्रणी कंपनी और भारत सरकार द्वारा ‘मिनिरत्न’ श्रेणी–I उद्यम का दर्जा प्राप्त एनएचपीसी लिमिटेड को पावर लाइन 2012 पुरस्कारों के अंतर्गत ‘सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्पादन करने वाली उत्पादन कंपनी (हाइड्रो)' से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार श्री ए.बी.एल. श्रीवास्तव, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने माननीय केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री सुशीलकुमार शिंदे के कर-कमलों से 15 मई 2012 को नई दिल्ली में आयोजित पावर लाइन पुरस्कार 2012 समारोह के दौरान प्राप्त किया।
प्रतिष्ठित पावर लाइन पुरस्कार भारतीय विद्युत क्षेत्र में उत्पादन, पारेषण और वितरण के क्षेत्रों में उत्कृष्टता एवं सर्वोत्कृष्ट कार्य निष्पादन को मान्यता व प्रतिष्ठा प्रदान करते हैं। पावर लाइन पुरस्कार 2012 के चयन का निर्णय एक प्रख्यात जूरी द्वारा किया जाता है तथा पावर लाइन द्वारा किए गए शोध का भी इसको समर्थन प्राप्त होता है।
****
16.05.2012
फरीदाबाद